जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अरविंद केजरीवाल को चुनावी वादों को पूरा करने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमत्री को पांच कमरे वाले डुप्ले लेने पर पैदा विवाद में फंसने के बजाय मतदाताओं से किए गए वादे को पूरा करने पर फोकस करना चाहिए।
उमर ने ट्वीट कर कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मतदाताओं ने शीला दीक्षित के खिलाफ इसलिए वोट दिया कि वह बड़े बंगले में रहती हैं। इसलिए केजरीवाल को छोटे-मोटे मुद्दों को छेड़ कर अहम मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।'
पढ़ें, केजरीवाल ही नहीं और भी हैं सादगी के 'सुपरस्टार'
उमर ने मीडिया से भी कहा कि नए मुख्यमंत्री को नए घर में रहने और काम करने दें। किसी को उनके बड़े घर से कोई आपत्ति नहीं है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'किसी को भी केजरीवाल के पांच बेडरूम वाले घर पर आपत्ति नहीं होगी लेकिन अगर चुनावी वादे सही तरीके से पूरे नहीं होंगे तो लोग जरूर सवाल खड़े करेंगे। लिहाजा केजरीवाल को शासन संभालने और काम करने देना चाहिए।'
गौरतलब है कि सरकार ने केजरीवाल को दिल्ली के भगवान दास रोड पर पांच बेडरूम वाले दो डुप्ले फ्लैट आवंटित किए थे।
इसके बाद ही मीडिया में उनकी आलोचना होने लगी थी। इन दोनों फ्लैटों में से एक में उनका दफ्तर चलेगा।
बहरहाल, केजरीवाल ने ऐलान किया है वह दो फ्लैट नहीं लेने जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से छोटा घर देखने को कहा था।