पुलिस ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सोपोर के जलूरा इलाके के पानीपोरा जंगल क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस बीच हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया गया है।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सोमवार की शाम हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो पाकिस्तानी व एक स्थानीय मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
मारे गए आतंकी से एक एके 47 राइफल, पांच मैगजीन व अन्य हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सोपोर के जलूरा इलाके के पानीपोरा जंगल क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।
इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। आईजी ने बताया कि मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
उसके पास से मिले दस्तावेजों के अनुसार उसकी पहचान पाकिस्तान लाहौर निवासी हंजाला के रूप में हुई है। इलाके की घेराबंदी व तलाशी अभियान अभी जारी है। संवाद