आदेश के मुताबिक डॉ. यादव एक नवंबर 2026 से जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे। हालांकि यदि वह इससे पहले पदभार ग्रहण करते हैं तो नियुक्ति उसी तारीख से प्रभावी होगी।
डॉ. सज्जन सिंह यादव एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी हैं। उनके स्थानांतरण और नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार ने सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद आदेश जारी किया है। इस संबंध में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख सहित संबंधित केंद्र शासित प्रदेशों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
मुख्य सचिव जम्मू-कश्मीर प्रशासन में शीर्ष नौकरशाही पद है। इस पद पर नियुक्त अधिकारी की प्रदेश के प्रशासनिक कामकाज और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।