बारामुला में सीआरपीएफ ने लगाया चिकित्सा शिविर
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीरी लोगों के लिए अपने अभियान के तहत सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन ने आईजी कश्मीर ऑपरेशन्स के निर्देशानुसार चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में इलाके के लोग पहुंचे। इस दौरान बटालियन की ओर से दवाएं, सैनिटाइजर, मास्क और साबुन आदि भी वितरित किए गए।
मेडिकल कैंप का उद्घाटन शहीद नजीर अहमद खान की पत्नी मानसा बेगम पत्नी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से स्थानीय आबादी आतंकियों के चंगुल से दूर हो सकेगी। साथ ही इस क्षेत्र में सामान्य स्थिति लाने में भी मदद करेगी।
इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट ने इस कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, क्षेत्र के लोगों और मीडिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों को भविष्य में बटालियन और सीआरपीएफ मदादगर हेल्पलाइन नंबर(14411) से किसी भी तरह की मदद लेने में संकोच न करने का भी आह्वान किया।