फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल आतंकियों के मारे जाने पर हिंसक प्रदर्शन

Thu, 07 Apr 2016 08:56 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शनकार‌ियों ने सुरक्षा बलों के वाहन को जलाया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में हिजबुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर समेत दो आतंकियों के मारे जाने के बाद पुलवामा और शोपियां में हिंसक प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन


युवकों के एक समूह ने पुलवामा चौक पर पुलिस की वंटन गाड़ी जेके13बी-2429 पर धावा बोला और उसे अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने वाहन को कुछ किलोमीटर दूर ले जाकर करीमाबाद इलाके में आग के हवाले कर दिया।

पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए जमकर आंसू गैस के गोले दागे गए, लेकिन उसके बावजूद भी स्थिति बेकाबू रही।  मारे गए आतंकियों को उनके पैतृक गांवों में दफनाया गया। जानकारी यह भी है कि नसीर के जनाजे में आतंकी शामिल हुए, जिन्होंने हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो नकाबपोश आतंकी आए और आते ही उन्होंने हवा में करीब 20-25 राउंड फायर किए और वहां से चलते बने। फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें