फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर बवाल, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन

Sun, 20 Mar 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितों में हुई महिला की मौत पर रविवार को उसके परिवार वालों ने बवाल कर दिया। परिवार वालों ने महिला की मौत का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए शव जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने गुड़ा मुंडियां के पास करीब चार घंटेे तक हाईवे जाम रखा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में शामिल मृृत महिला राधु शर्मा की मां निशा देवी ने बताया कि राधा के ससुराल वाले राधा को पिछले दो वर्ष से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसके चलते पिछले एक साल से राधा और उसके पति रोहित सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन था।

उन्होंने कहा कि राधा की कथित मौत उसके पति के घर में हुई है। ऐसे में उनके ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में शामिल राधा की बड़ी बहन दीपिका ने कहा कि 18 मार्च को राधा ने अपनी मां से रोहित के पास जाने की बात कही थी और उसका पीछा न करने की बात भी कही थी।
विज्ञापन


मां ने उससे कहा था कि वह रोहित के घर पर न जाए, क्याेंकि ससुराल वाले राधा को मारने की धमकी दे रहे थे। राधा पिछले सात-आठ महीने से अपने माता पिता के घर में ही रह रही थी। 18 मार्च को ही वह अपने पति के घर गई। देर शाम को राधा का शव मिलने की बात सामने आई, तो हीरानगर थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए गए। 

पुलिस ने पहले तो एक घंटे तक उन्हें आने नहीं दिया और उसके बाद मामला दर्ज करने के लिए टालमटोल करने लगे। मृत महिला के परिवार वालों ने कहा कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है और मामले को आत्महत्या करार दे रही है।

जबकि राधा को मारा गया है और उसके बाद आत्महत्या बनाने के लिए उसे ग्रिल के साथ लटका दिया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि सुसराल वालों पर राधा को मारने के आरोप में गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें