फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से दो बच्चों सहित चार जख्मी

Sat, 05 Mar 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू

सार

  • सभी घायलों की हालत स्थ‌िर, जीएमसी में इलाज जारी
  • पुल‌िस ने वाहन का जब्त कर शुरू की जांच
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरोटा आना अंतर्गत खानपुर नगरोटा में बेकाबू टक्कर से राहगीर दो बच्चों सहित चार लोग जख्मी हो गए। इनमें नगरोटा निवासी 5 वर्ष का रोहित, अंशु (6), जानको देवी (50) और हरबंस लाल (60) शामिल है।
विज्ञापन


गांधीनगर थाना अंतर्गत बिक्रम चौक में कार की टक्कर से बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे नानक नगर निवासी प्रणव (16) घायल हो गए।

आरएस पुरा में दो बाइक की टक्कर में कोटली शाह दयोला आरएस पुरा निवासी बोधराज (55) घायल हो गए। गोल मार्केट में दो स्कूटरों की टक्कर में त्रिकुटानगर विजय कुमार (64) घायल हो गए। दोमाना थाना अंतर्गत ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मारकर पुरखू निवासी कुलदीप शर्मा (45) और मल पुर डुम्मी निवासी शमशेर सिंह (45) जख्मी कर दिया।

ज्यौड़ियां में कार और बाइक सवार की टक्कर में ज्यौड़ियां निवासी मदनलाल (35) घायल हो गया। ग्रेटर कैलाश में ट्रक और बाइक की टक्कर में ग्रेटर कैलाश निवासी रोहित सिंह (28) जख्मी हो गया।
विज्ञापन


महेशपुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से नजवाल निवासी, मौजूदा जीएमसी अस्पताल में नर्स कार्यरत कमलेश कुमारी (40) जख्मी हो गई।

अखनूर में दो बाइक की टक्कर से गजनूस निवासी पुरुषोत्तम (50) घायल हो गया। घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ मामलों में एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें