फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला: 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र समेत 5 की मौत

Thu, 12 May 2016 04:11 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
DEMO PIC - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए एक सडक हादसे में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बारामूला के उड़ी क्षेत्र में गुरुवार सुबह 7:30 बजे के करीब एक कार सिलिकोट में हाजी पीर के पास 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है। यह कार सिलिकोट से रुस्तम उड़ी जा रही थी। पुलिस के मुताबिक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एंव बचाव का काम शुरु किया।

पुलिस के मुताबिक उन्होंने खाई से पांच शवों को निकाला है। हादसे में मरने वालों की पहचान सिलिकोट सरपंच गुलाम हुसैन तथा उनका बेटा इमरान एहमद, आरिफ एहमद, इमतियाज एहमद तथा मुश्ताक आवन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें