फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूनसान घर में चोरों ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

जम्मू। तालाब तिल्लो इलाके में एक सूने घर में चोरों ने सेंध लगा दी। घर से सोने के गहने चोरी कर लिए गए। पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चंद्रकांता नाम की महिला ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को घर पहुंची तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे।

विज्ञापन


भीतर घुसकर देखा तो सोने की चूड़ियां और अन्य गहने करीब पांच तोला सोना चोरी हो चुका था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के जरूरी नमूने उठाकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं त्रिकुटा नगर में दिन दहाड़े एक कंस्टक्शन करने में इस्तेमाल की जाने वाली मिक्सर मशीन चोरी कर ली गई। मिक्सर ले जाने वाला सीसीटीवी में कैद भी हुआ। इसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


रजत ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मशीन को एक वाहन अपने साथ बांध कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें