फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान से 15 लाख के मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर में रविवार की रात को चोरों ने एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगा दी और उसमें से करीब पंद्रह लाख रुपये के मोबाइल और डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए। मोबाइल की दुकान में चोरी की यह दो माह में दूसरी बड़ी वारदात है। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट की मदद से सुबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन

त्रिकुटा नगर मिनी मार्केट में मोबाइल जोन के नाम से दुकान चलाने वाले साहिल कोहली ने बताया कि सोमवार को जब वह दुकान पहुंचे तो शटर उठाते ही देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दुकान में रखे मोबाइल गायब थे। सामने की दीवार में एक बड़ा सा छेद नजर आया तो यह समझते देर न लगी कि चोरों ने सेंध लगा दी है। चोर दुकान से सैमसंग, ई-फोन, ओपो, वीवो के मोबाइल, असेसरी चुरा ले गए हैं। इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इसके साथ ही चोर दुकान में रखे 1.30 लाख रुपये ले गए हैं।
दुकान के पीछे अरबन हेल्थ सेंटर का परिसर है। शाम चार बजे के बाद यह सेंटर बंद हो जाता है। जबकि रविवार को सेंटर में छुट्टी थी। चोरों को पूरी जानकारी थी कि इमारत में कोई नहीं रहता। रात को चोर सेंटर परिसर में घुसे और दुकान की पिछली दीवार के छोटे से छेद (जो एसी की तारों के लिए निकाला हुआ था) को तोड़ा। उसकी ईंटें निकालीं और इसके जरिए दुकान के भीतर घुस गए।
विज्ञापन


किसी बच्चे का किया इस्तेमाल
जिस छेद से चोर दुकान के भीतर घुसे, उस छेद से कोई बड़ा व्यक्ति अंदर नहीं घुस सकता। कोई बच्चा ही इसके भीतर घुस सकता है। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने इस वारदात में किसी बच्चे का इस्तेमाल किया है। इसी तरह चोरों ने ज्यूल स्थित मोबाइल शाप में भी चोरी के दौरान भी एक बच्चे का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें