फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बस ने कुचला

विज्ञापन
- फोटो : डेमो इमेज
विज्ञापन
दोमाना।
विज्ञापन

वीरवार को तड़के एक तेज रफ्तार बस ने जम्मू-अखनूर मार्ग पर महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान कृष्णा देवी (52) निवासी दोमाना के मोहल्ला बेहलें के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को सीज कर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महिला सुबह ठंडी खुई में सत्संग के लिए जा रही थी। इस बीच जब वह सड़क पार करने लगी तो अखनूर से जम्मू की ओर आ रही जेके02बीके- 3858 नंबर की तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद महिला सड़क के बीचों बीच गिर पड़ी। हादसे की खबर सुनते की परिजन मौके पर पहुंच गए। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस की पीसीआर जीप में महिला के शव को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद बस चालक बस मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। शाम को दोमाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बस में बैठे लोगों का कहना था कि चालक तेज गति से बस चला रहा था। यात्रियों ने उसे बस तेज चलाने से कई बार मना भी किया, लेकिन फिर भी वह नहीं माना। फिलहाल पुलिस ने आरपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें