सेक्टर-18 में नामचीन जौहरी के शोरूम पर बुधवार शाम से रात तक 7 घंटे चली छापेमारी मेें आयकर विभाग को कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। विभाग की टीम इन्हें साथ ले गई है।
आयकर विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेक्टर-18 स्थित नामचीन ज्वैलर पर 2016 के नवंबर में भी अनियमितताओं की जानकारी मिली थीं। उस समय भी आयकर विभाग ने छापेमारी की थी।
इसके अलावा उस समय से ही जौहरी पर नजर थी। फिर से गड़बड़ी मिलने की सूचना पर छापा मारा गया। इस दौरान कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं और कुछ अनियमितताएं मिली हैं।
शोरूम में माल के मुताबिक बिल नहीं मिले और कुछ लोगों को नगद में जेवर बेचने के भी सबूत मिले हैं। वहीं, जिले में कई ऐसे जौहरी हैं जिनके द्वारा गड़बड़ी की जा रही है और वह भी उनके रडार पर हैं। जल्द उनके यहां पर भी छापेमारी की जाएगी।