फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास मिला पाकिस्तान से आया गुबारा,जांच में जुटी सेना

विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विज्ञापन
पुंछ।नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर में मेंढरी नाला क्षेत्र में तैनात सेना ने पाकिस्तान की तरफ से आए गुब्बारे को बरामद किया है। यह कार्टून के आकार का है। सेना ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
देर शाम को कुछ लोगों ने नियंत्रण रेखा के उस पार से आसमान में एक अजीब सी चीज को उड़ते देखा। यह भारतीय सीमा में आ रही थी। इससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों को इसका पता चल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने इस पर नजर लगाते हुए पीछा किया। मेंढरी नाला क्षेत्र में गिरने पर पता चला कि यह गुब्बारा है। इसे जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया।
इस घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सजग हो गई हैं।
वह इस बात की जांच कर रही हैं कि उस पार से इस तरफ ऐसा अनोखा गुब्बारा भेजे जाने के पीछे क्या मंशा हो सकती है। जिले में इस प्रकार की यह पहली घटना है जबउस पार से कोई गुब्बारा इस तरफ आया है वह भी विशेष प्रकार के कार्टून की सूरत में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें