फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमान से गिरे उल्का पिंड को साढ़े पांच करोड़ में बेचने वाला युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

जम्मू। उल्का पिंड को यूरेनियम का नाम देकर पांच करोड़ साठ लाख ठगने के आरोपी को क्राइम ब्रांच जम्मू ने दबोच लिया है। आरोपी परवेज अहमद मीर रामबन के बटोत का रहने वाला है। उस पर नौकरी देने का झांसा देकर लोगों से रुपये ऐंठने के भी आरोप हैं।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के अधिकारी का कहना है कि परवेज की काफी दिनों से तलाश थी। वह कई लोगों को ठग चुका है। हाल ही में उसने राजकुमार गुप्ता नाम के व्यक्ति को उल्का पिंड (ट्रथ गोला) देने का झांसा देकर पांच करोड़ साठ लाख ठग लिए।

राजकुमार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद परवेज की तलाश में क्राइम ब्रांच ने एड़ी चोटी का दम लगा दिया। काफी जगहों पर छापामारी के बाद परवेज में ले लिया गया।
विज्ञापन


परवेज पर पूर्व में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर वारंट जारी किया था। क्राइम ब्रांच को शक है कि आरोपी कई और बड़े मामलों में संलिप्त हो सकता है। धोखाधड़ी में पूरे रैकेट के जरिए यह आम लोगों को बेवकूफ बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें