कटड़ा। वैष्णो माता के भवन के रास्ते में बुधवार दोपहर को हाथी मत्था के नीचे नए रास्ते के बीच आग लगने से नए ट्रैक पर यात्रा रोक दी गई। देर शाम तक इस रास्ते से यात्रा बंद थी।
जानकारी के अनुसार किन्हीं कारणों से हाथी मत्था और नए रास्ते के बीच आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और अफरातफरी की स्थिति न बने, इसके लिए इस मार्ग से यात्रा तुरंत रोक दी गई। श्रद्धालुओं को सीढ़ियों के रास्ते आने-जाने की अनुमति दी जा रही थी। साथ ही पुराने रास्ते से यात्रा करने वालों को कोई व्यवधान नहीं आया। ब्यूरो