फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh: कांग्रेस ने स्कंचुथांग में हो रहे गुप्त निर्माण को लेकर उठाए सवाल, कहा- जनता को क्यों नहीं दी जानकारी?

Sun, 03 Aug 2025 05:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क लेह

सार

कांग्रेस ने लद्दाख के स्कंचुथांग में बिना जानकारी और मंजूरी के चल रहे रहस्यमय निर्माण पर एलएएचडीसी लेह और प्रशासन से जवाबदेही की मांग की है। नेताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों और पार्षदों को अंधेरे में रखकर यह परियोजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
स्कंचुथांग लद्दाख निर्माण विवाद - फोटो : councillor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी लद्दाख के स्कंचुथांग इलाके में हो रहे रहस्यमय निर्माण कार्य को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एलएएचडीसी लेह (लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद) और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह निर्माण बिना किसी सार्वजनिक जानकारी, स्थानीय लोगों से परामर्श या परिषद की मंजूरी के शुरू किया गया है।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के हालिया वीडियो का हवाला दिया, जिसमें स्कंचुथांग में एक बड़े फुटबॉल मैदान जितने क्षेत्र में निर्माण कार्य दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि ना तो स्थानीय प्रतिनिधियों को सूचना दी गई और ना ही जनता को भरोसे में लिया गया।

पार्षद गुरमेत ने सवाल उठाया, अगर परिषद इस जमीन पर अधिकार का दावा करती है, तो इतने बड़े स्तर का निर्माण उसकी जानकारी के बिना कैसे हो सकता है?” उन्होंने बताया कि यह परियोजना पहले हानले क्षेत्र में प्रस्तावित थी, लेकिन स्थानीय विरोध के कारण इसे वहां से हटाकर चुपचाप स्कंचुथांग में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि लगभग 3 किलोमीटर लंबी कंक्रीट की बाड़, पूर्व-निर्मित सामग्री और मशीनों के जरिए तेजी से निर्माण हो रहा है, लेकिन परिषद के अधिकतर सदस्यों को इसकी कोई जानकारी नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने आशंका जताई कि यदि यह निर्माण बिना वैध मंजूरी के हो रहा है, तो यह प्रशासनिक विफलता और जवाबदेही की कमी को दर्शाता है। साथ ही, उन्होंने निर्माण में लगी कंपनी आरआईपीएल की भूमिका और उसकी मंजूरी प्रक्रिया पर भी स्पष्टीकरण मांगा।

उन्होंने एलएएचडीसी लेह के चेयरमैन ताशी ग्यालसन से सार्वजनिक रूप से जवाब देने की मांग की कि:
इस निर्माण को मंजूरी किसने दी? इसका उद्देश्य क्या है? और निर्वाचित प्रतिनिधियों को इससे दूर क्यों रखा गया? कांग्रेस ने इस पूरे मामले की पारदर्शी जांच और स्थानीय लोगों को विश्वास में लेकर निर्णय लेने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें