फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के दौरे की तैयारियों में जुटे कांग्रेसी

Tue, 04 Jun 2013 05:42 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पांच जून को राज्य दौरे के मद्देनजर पार्टी नेता और कैडर सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी आगामी बुधवार को सुबह नई दिल्ली से विशेष विमान से श्रीनगर पहुंचेंगे।

श्रीनगर में राहुल गांधी युवाओं के लिए रोजगार संबंधी कार्यक्रम का आगाज करने के बाद डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा करने के अलावा पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

राहुल के दौरे के जरिये कांग्रेस अब डोडा, रामबन और किश्तवाड़ जिलों में अपना जनाधार बढ़ाने और मजबूत करने की तैयारी में है।

राहुल के दौरे के बाद ही भूकंप पीड़ितों के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार की तरफ से विशेष पैकेज जारी होगा।

हालांकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला केंद्र से छह सौ करोड़ रुपये अधिक की मांग भूकंप प्रभावित जिलों में पुनर्वास कार्यों के लिए कर चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थकों ने इस सिलसिले में अलग-अलग बैठकें कर अपनी रणनीति बनाई है।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरे के दौरान कोई ऐसा कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया गया है, जिसमें दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं और नेताओं को शक्ति प्रदर्शन करने का मौका मिले।
विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस विधायक जीएम सरुड़ी की बेटी की शादी के समारोह में शिरकत करने आए केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर अपने समर्थकों को खास दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें