फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत खगोलीय घटना की साक्षी बनीं सीएम

Tue, 10 May 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सूर्य के सामने से बुध ग्रह के गुजरने की अद्भुत खगोलीय घटना की साक्षी बनीं। उन्होंने इस घटना को टेलीस्कोप के जरिए साक्षात रूप से देखा। एस्ट्रोनामिकल सोसाइटी आफ इंडिया के अध्यक्ष प्रो. अजीत केंभरी ने मुख्यमंत्री को घटना के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन


केंभरी ने कहा कि सदी में ऐसा 12-13 बार ही होता है जब सूर्य, पृथ्वी और बुध ग्रह एक ही सीध में होते हैं। अगली दफा यह घटना वर्ष 2032 में सामने आएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री से उन्होंने कश्मीर यूनिवर्सिटी में एस्ट्रोफिजिक्स सेंटर स्थापित करने की जरूरत भी साझा की।

शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने सुझाव दिया कि यूनिवर्सिटी ही क्यों, एस्ट्रोफिजिक्स को अंडर ग्रेजुएट स्तर पर भी विषय के तौर पर पढ़ाया जा सकता है। कश्मीर यूनिवर्सिटी के वाइसचांसलर प्रो. खुर्शीद इकबाल अंद्राबी ने एस्ट्रोनामी को विषय के तौर पर बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने यूनिवर्सिटी की छात्राओं को टेलीस्कोप भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें