फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कांपा जम्मू-कश्मीर, -21.8 डिग्री पर कारगिल रहा सबसे ठंडा

Tue, 18 Feb 2014 03:53 PM IST
जम्मू/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम भले ही साफ हो गया हो लेकिन ठंड ने एक बार फिर पूरी रियासत को अपनी चपेट में ले लिया है। आसमान खुलने के बाद ठंड और बर्फीली हवाओं से पूरा जम्मू-कश्मीर कांप गया है।
विज्ञापन


लद्दाख के साथ-साथ घाटी का रात का पारा एक बार फिर शून्य से नीचे चला गया है। माइनस 21.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कारगिल सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले चौबीस घंटों के दौरान मौसम खुश्क और ठंडा रहेगा।

रविवार के बाद सोमवार को भी जम्मू के मैदानी इलाकों में पूरा दिन धूप रही। बावजूद उसके दिन के साथ-साथ रात का पारा सामान्य से नीचे चल रहा है।

सोमवार को जम्मू का दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.1 डिग्री, जबकि रविवार रात का पारा सामान्य से पांच डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


घाटी में तो रात के  पारे ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रविवार रात को श्रीनगर का तापमान माइनस 3.3, विश्व प्रसिद्ध स्की रिजार्ट गुलमर्ग का माइनस 10.3 डिग्री, पर्यटन स्थल गुलमर्ग का माइनस 12.4 और लेह का माइनस 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में तो दिन का पारा भी शून्य से नीचे रहा।

सोमवार को लेह का दिन का तापमान माइनस 1.4 डिग्री, जबकि कारगिल का माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सोमवार दिन को धूप रहने से घाटी के दिन में तापमान में सुधार हुआ। सोमवार को श्रीनगर का तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें