फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में फारूक की सभाओं से पहले धमाके

Mon, 28 Apr 2014 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए धमाकों से दहशत फैल गई। घटना में आठ लोग घायल हो गए जबकि पुलिस ने तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। दोनों ही स्थानों खनियार और मागम में केंद्रीय मंत्री डॉ. फारूख अब्दुल्ला की जनसभाएं होनी थी।
विज्ञापन


मामले में देर शाम हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन ने स्थानीय समाचार एजेंसी से संपर्क कर हमले की जिम्मेदारी ली है। मालूम हो कि 30 अप्रैल को कश्मीर की हाई प्रोफाइल श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है। यहां से केंद्रीय मंत्री और नेकां के संरक्षक डॉ. फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी प्रत्याशी तारिक हमीद करा के बीच सीधा मुकाबला है।

पुलिस के मुताबिक श्रीनगर के डाउन-टाउन इलाके के खनियार क्षेत्र में फारूक अब्दुल्ला की जनसभा स्थल के करीब रविवार सुबह जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही है पुलिस

धमाके की आवाज से वहां दहशत फैल कई। घटना के कुछ पल पहले ही फारूक वहां पहुंचे थे। शुरू में इसे हथगोले का विस्फोट बताया गया लेकिन कुछ ही समय बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लिखा कि यह कोई बम धमाका नहीं था। आवाज किसी पटाखे की थी। उमर के इस बयान से पुलिस अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।

इस घटना के ठीक बाद श्रीनगर से करीब 35 किमी दूर श्रीनगर-गुलमर्ग मार्ग पर मागम के पास दूसरा विस्फोट हुआ। इसमें आठ लोग घायल हो गए। इस घटना के संबंध में देर शाम तक असमंजस की स्थिति बनी रही। कुछ लोगों का कहना था कि टैक्सी स्टैंड पर खड़ी एक सूमो की बैटरी फटने से धमाका हुआ तो कुछ ने इसे हथगोले का विस्फोट बताया।

पुलिस महानिरीक्षक एजी मीर ने कहा कि मामले की जांच जारी है लेकिन अभी इसके बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। बाद में पुलिस के एक प्रवक्ता ने जारी बयान में बताया विस्फोट में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी दी। घायलों की पहचान नजीर अहमद शाह निवासी शेखवारा, नजीर अहमद मीर निवासी वीरवाह और मुगली बेगम निवासी कानीहामा के रूप में की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें