फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: 'राजनीतिक पदों के मोह से ऊपर उठें विधायक, पद अस्थायी होता है और जनता का विश्वास.., जेपी नड्डा ने दी सलाह

Sat, 01 Mar 2025 03:47 PM IST
श्याम जी. एएनआई, जम्मू

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक और नेता प्रतिपक्ष के रूप में रहे अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विधायकों को कृषि विज्ञान केंद्रों, आशा कार्यकर्ताओं की बैठकों और सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बातचीत जैसे मंचों के माध्यम से समुदायों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने की सलाह दी। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : @JPNadda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कटड़ा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में विधायकों को जनता से जुड़ाव का पाठ पढ़ाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने कहा कि पार्टी के विधायक राजनीतिक पदों के मोह से ऊपर उठें। पद अस्थायी होते हैं, लेकिन लोगों का विश्वास स्थायी। विधायक विकास को प्राथमिकता दें और नागरिकों के साथ गहरे संबंध बनाएं। नड्डा ने कटड़ा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में विधायकों को जनता से जुड़ाव का पाठ पढ़ाया।

विज्ञापन

 

नड्डा ने विधायक और नेता प्रतिपक्ष के रूप में रहे अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विधायकों को कृषि विज्ञान केंद्रों, आशा कार्यकर्ताओं की बैठकों और सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बातचीत जैसे मंचों के माध्यम से समुदायों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का प्रभावी ढंग से समाधान करने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से लोगों के बीच जाएं। एससी व एसटी समुदायों के बीच जाकर अच्छे श्रोता की तरह उनकी समस्याओं को सुनें और उनका समाधान कराएं।
 

हर सप्ताह दो गांवों में जरूर जाएं
नड्डा ने विधायकों से कहा कि वे हर सप्ताह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के दो गांवों में जरूर जाएं। वहां लोगों के बीच बैठें। उनकी समस्याओं को सुनें। समस्याओं के समाधान के लिए उसी समय संबंधित विभागों से बात करें। आप जितना लोगों के बीच रहेंगे, उतना ही लोगों का आप पर विश्वास बनेगा। यदि कोई विधायक हारता है, तो उसका सबसे बड़ा कारण कम जनसंपर्क होना ही रहता है। लिहाजा इसके जनसंपर्क के महत्व को समझें।

एक घंटे के संबोधन में लगातार जुड़ाव पर बात
शिविर को नड्डा ने लगातार एक घंटे तक संबोधित किया। इस दौरान उनकी ज्यादातर बातें आमजन से जुड़ाव पर केंद्रित रही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू संभाग में जो विश्वास लोगों ने भाजपा विधायकों पर दिखाया, वो किसी भी कीमत पर टूटना नहीं चाहिए। इस दौरान कुछ विधायकों ने प्रश्न भी पूछे।
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर लोगों से मिलेंगे तो लोगों का आप पर भरोसा बढ़ेगा
नड्डा ने कहा कि विधायक अपने घरों पर भी लोगों से मिलें। लेकिन जितना विश्वास लोगों के बीच जाकर हासिल करेंगे, उतना घर पर नहीं कर सकते। घर रहकर ज्यादा से ज्यादा 100 लोगों से मिल सकते हैं, लेकिन आप गांव-गांव जाकर मिलेंगे, तो हर एक मतदाता महसूस करेगा कि उनका मत लेने वाला उनके साथ है। वह अगली बार भी भरोसा जताएगा।

सोशल मीडिया पर लिखा
प्रशिक्षण सांगठनिक गतिविधि का प्रमुख हिस्सा कटड़ा में जम्मू कश्मीर के विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। प्रशिक्षण भाजपा की सतत चलने वाली सांगठनिक गतिविधि का प्रमुख हिस्सा है। कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों में संगठन बोध तथा जनसेवा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश में भाजपा के विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की नीतियों का लाभ आमजन तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए कटिबद्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें