जम्मू-कश्मीर में अवंतीपोरा जिले के शरशाली ख्रू इलाके में सुबह पुलिस द्वारा एक हिजबुल आतंकी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। बता दें कि अवंतीपोरा पुलिस, सेना 50 आरआर और सीआरपीएफ 185 बीएन की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने ऑर्चर्ड क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जो भागने की कोशिश कर रहा था।