फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेना प्रमुख जनरल पांडे पहुंचे जम्मू, सैन्य अफसरों संग करेंगे मंथन

Mon, 25 Dec 2023 12:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सैन्य प्रमुख अपने दौरे के दौरान वर्तमान आतंकवाद निरोधक ऑपरेशन तथा हालिया आतंकी हमलों में जवानों की शहादत के संबंध में चर्चा करेंगे। सेना मुख्यालय की ओर से इलाके में चल रहे सैन्य ऑपरेशन पर बारीकी से नजर रखी गई है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ में आतंकी हमले व जवानों के बलिदान के मद्देनजर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सोमवार को जम्मू पहुंचे। वे राजोरी-पुंछ में हालिया आतंकवाद की घटनाओं तथा आतंकवाद निरोधक ग्रिड को मजबूत करने के संबंध में अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे।

विज्ञापन

सैन्य प्रमुख अपने दौरे के दौरान वर्तमान आतंकवाद निरोधक ऑपरेशन तथा हालिया आतंकी हमलों में जवानों की शहादत के संबंध में चर्चा करेंगे। सेना मुख्यालय की ओर से इलाके में चल रहे सैन्य ऑपरेशन पर बारीकी से नजर रखी गई है।

सेना जल्द ही कार्रवाई करते हुए उन अधिकारियों को कार्यभार सौंप सकती है जो स्थिति पर नियंत्रण कर सके। राजोरी-पुंछ सेक्टर में हाल में तीन हमले सेना पर हुए हैं जो 13 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के नियंत्रण में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें