शनिवार से जिला कुपवाड़ा के कालारूस और केरन सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को कालारूस सेक्टर के साथ पड़ने वाले गागल लोलाब इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया जबकि केरन में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया।
उल्लेखनीय है कि अभी तक सेना की ओर से कुल पांच आतंकियों को मार गिराया गया है जबकि तीन जवान आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो गए हैं। आतंकियों की धरपकड़ को सेना द्वारा हेलीकाप्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
कालारूस इलाके के साथ पड़ने वाले गागल लोलाब इलाके में सोमवार को जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें 18 राष्ट्रीय रायफल्स का लांस नायक धनंजय कुमार घायल हो गया।