भारतीय जनता पार्टी के श्रीनगर से प्रत्याशी आरिफ रजा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी को अंतिम समय में झटका लगा है। आरिफ रजा के इस्तीफा देने के पीछे की वजह भारतीय जनता पार्टी के मेनिफेस्टो में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने को लेकर बात को बताया जा रहा है।
श्रीनगर से आरिफ रजा को बीजेपी को एक मजबूत उम्मीदवार बताया जा रहा था। ऐसे में अचानक आरिफ रजा के इस निर्णय से पार्टी को नए सिरे से रणनीति बनानी पड़ेगी।