फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: छड़ी मुबारक पवित्र गुफा के लिए रवाना, चंदनबााड़ी में होगा रात्रि विश्राम

Tue, 29 Aug 2023 12:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग

सार

मंत्रोच्चार के बीच पवित्र गदा को दशनामी अखाड़े के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि द्वारा पहलगाम से चंदनवाड़ी तक ले जाया गया। पवित्र गदा 31 अगस्त को विशेष प्रार्थना के लिए पवित्र गुफा पहुंचेगी, इसी के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
अमरनाथ गुफा में पवित्र हिमलिंग (फाइल फोटो) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान शिव की भगवा वस्त्रधारी पवित्र गदा जिसे छड़ी मुबारक के नाम से जाना जाता है, सोमवार को पहलगाम आधार शिविर से पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गई। वह चंदनबाड़ी में रात्रि विश्राम करेगी।

विज्ञापन


मंत्रोच्चार के बीच पवित्र गदा को दशनामी अखाड़े के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि द्वारा पहलगाम से चंदनवाड़ी तक ले जाया गया। पवित्र गदा 31 अगस्त को विशेष प्रार्थना के लिए पवित्र गुफा पहुंचेगी, इसी के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा। 30 अगस्त को पंचतरणी पहुंचने से पहले पवित्र गदा को 29 अगस्त को रात्रि विश्राम के लिए शेषनाग ले जाया जाएगा।

छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी शनिवार को यहां महादेव गिर दशनामी अखाड़ा से मुख्य तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए थे। धार्मिक यात्रा शुरू होने से पहले दशनामी अखाड़ा मंदिर में विशेष प्रार्थनाएं की गईं। महंता दीपेंद्र गिरि 31 अगस्त को श्रावण-पूर्णिमा की सुबह पूजन और दर्शन करने के लिए पवित्र गदा लेकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार 62 दिन की यात्रा
इस वर्ष पहली बार 62 दिन की अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया गया। एक जुलाई को यात्रा का शुभारंभ हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें