फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2025: 'सुरक्षा काफिले के साथ चलें यात्री', LG की श्रद्धालुओं से अपील; राज भवन में CM संग बैठक

Thu, 26 Jun 2025 05:55 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, जम्मू

सार

Amarnath Yatra 2025: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को अमरनाथ यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों पर जानकारी दी। उन्होंने यात्रा के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से अपील भी की है।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले महीने से जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 2025 शुरू होने जा रही है। प्रदेश में यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए राजभवन में बैठक की है। राजभवन में हुई बैठक में सज्जाद लोन, एम.वाई. तारिगामी और कई अन्य नेता शामिल हुए। 

विज्ञापन




जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों से एक अनुरोध किया है। एलजी ने कहा कि काफिला लखनपुर से शुरू होगा और यात्रा भगवती नगर से शुरू होगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए आगे कहा कि हम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काफिले के साथ यात्रा करने वाले सभी लोगों के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। मैं निजी वाहन से यात्रा के लिए आने वाले लोगों से भी काफिले के साथ यात्रा करने का अनुरोध करता हूं।

ये भी पढ़ें: Encounter in Udhampur: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने घेरा इलाका

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें