जितेन्द्र सिंह ने ट्वीट कर कहा की रामबन के चंद्रकोट में अमरनाथ यात्रियों को ले जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 36 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल रामबन में किया जा रहा है और उनकी स्थिति ठीक है। इस घटना को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद एलियास खान से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली गई है।
जम्मू-कश्मीर में एक मामूली सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। विधायक अर्जुन सिंह राजू ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, घायलों का अस्पताल में इलाज हुआ और प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।