फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर ने खुद को मारी गोली: जम्मू में ड्यूटी पर तैनात 24 वर्षीय जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, मौके पर मौत

Thu, 19 Feb 2026 01:17 PM IST
राहुल तिवारी पीटीआई, जम्मू

सार

जम्मू के नागरोटा स्थित सेना शिविर में गार्ड ड्यूटी पर तैनात 24 वर्षीय अग्निवीर जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना आधी रात की बताई जा रही है। जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू स्थित एक सेना शिविर में एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार 24 वर्षीय अग्निवीर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। नागरोटा गैरीसन में गार्ड ड्यूटी पर तैनात था। बुधवार आधी रात के आसपास उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।  जवान की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें