फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजल के शव की मांग पर अड़े घरवाले, कब्र तैयार

Wed, 13 Feb 2013 11:03 AM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी देने के बाद से उसके घरवाले अभी भी शव हासिल करने की मांग पर अड़े हुए हैं। ईदगाह में शव दफनाने के लिए कब्र भी तैयार कर ली गई है। उनका कहना है कि हमें सरकार से शव के अलावा कुछ भी नहीं चाहिए। अफजल की पत्नी और दो भाइयों ने मंगलवार को बारामुला के डीसी के माध्यम से सरकार को एक पत्र भेजा है। परिजनों ने इस मामले में राजनीति नहीं करने की भी अपील की है।
विज्ञापन


बारामुला जिले के उपायुक्त जी ए ख्वाजा के अनुसार, अफजल गुरु की पत्नी तबस्सुम और दो भाइयों एजाज व यासीन की ओर से अफजल गुरु का शव हासिल करने के लिए उनको एक पत्र मिला है।  उन्होंने यह पत्र आगे की कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को सौंप दिया है।

इस बीच श्रीनगर के करीब ईदगाह इलाके में अफजल गुरु की कब्र तैयार की गई है। इसी स्थान पर वर्ष 1984 में फांसी पर लटकाए गए जेकेएलएफ के संस्थापक मकबूल भट तथा गत दो दशकों के दौरान आतंकी हिंसा में मारे जा चुके कई अन्य लोगों की कब्रें भी हैं।
विज्ञापन


मजहब के मुताबिक सुपुर्द-ए-खाक करना चाहते हैं शव
परिवार के एक सदस्य मोहम्मद यासीन गुरु के अनुसार, सरकार से हमे सहानुभूति नहीं, बल्कि अफजल गुरु का शव चाहिए, ताकि हम अपने मजहब के मुताबिक सोपोर में स्थित पैतृक कब्रिस्तान में उनके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर सकें।

परिवार के लोग गृहमंत्री के सुझाव को पहले ही ठुकरा चुके हैं, गृहमंत्री ने पिछले दिनों सुझाव दिया था कि परिवार के सदस्यों को अफजल गुरु के शव पर फातिहा पढ़ने के लिए दिल्ली आने को विमान उपलब्ध करा दिया जाएगा।

उनका कहना था कि अगर हमें दिल्ली जाना ही पड़ा तो हम इसका इंतजाम अपने स्तर पर कर लेंगे। इसके लिए सरकार की हमदर्दी की जरूरत नही हैं। परिवार के सदस्यों ने शनिवार को अफजल गुरु को दी गई फांसी के बाद सूचित करने के लिए तिहाड़ जेल के अधिकारियों द्वारा भेजे गए पत्र के सोमवार को मिलने को घावों पर नमक छिड़कने जैसा करार दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें