फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट से बड़ी राहत: आप विधायक मेहराज मलिक जेल से रिहा, बाहर आते ही बोले- ‘जनता की आवाज उठाता रहूंगा’

Tue, 28 Apr 2026 11:42 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

मेहराज मलिक को कठुआ जेल से रिहा कर दिया गया जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय ने उनकी पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत हिरासत को रद्द कर दिया। रिहाई के बाद उन्होंने जनता के मुद्दे उठाते रहने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विधायक मेहराज मलिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप विधायक मेहराज मलिक को कठुआ जेल से मंगलवार को रिहा कर दिया गया जिसके बाद उन्होंने लोगों के मुद्दे उठाने का संकल्प दोहराया। यह रिहाई जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय द्वारा उनकी पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत की गई हिरासत को रद्द किए जाने के बाद हुई।

विज्ञापन


मामले में न्यायालय ने कहा था कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी हिरासत आदेश कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं था और इसमें सोच-विचार की कमी पाई गई। कोर्ट ने आदेश देते हुए तुरंत रिहाई के निर्देश दिए थे।

जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। मलिक ने कहा कि वह अब पहले की तरह जनता की आवाज उठाते रहेंगे और उनके मुद्दों को मजबूती से सामने लाते रहेंगे।
विज्ञापन


मलिक को पिछले साल सितंबर में सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के आरोपों के चलते पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया था और उन्हें कठुआ जेल भेजा गया था। बाद में उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी हिरासत को चुनौती दी थी। फिलहाल कोर्ट के फैसले के बाद मामले का कानूनी अध्याय समाप्त हो गया है, लेकिन आगे की राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें