फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में चुनावी हिंसा, एक मरा

Thu, 01 May 2014 03:07 PM IST
Sri nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसा, पथराव और गोलाबारी के बीच भी श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने पिछली बार के मुकाबले ज्यादा मतदान कर जमहूरियत जिंदाबाद कहा।
विज्ञापन


चुनावी हिंसा में एक युवक की मौत हो गई। दो दर्जन लोग घायल हैं जिनमें से एक महिला समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है। श्रीनगर के 10 थाना क्षेत्रों मेें कर्फ्यू लगा दिया गया है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक श्रीनगर सीट पर 12 लाख मतदाताओं में से 26.08 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।

मतदान के पहले छह घंटों में छिटपुट हिंसा की घटनाओं को छोड़कर कहीं से भी बड़ी हिंसा की सूचना नहीं थी। गांदरबल और बड़गाम में मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारों से अलगाववादी और आतंकी संगठन बौखला गए। पहले चार घंटों में गांदरबल में 20.40 फीसदी और बड़गाम में 15.06 फीसदी मतदान हो चुका था। इसके बाद कई इलाकों में हिंसक घटनाएं हुईं।
विज्ञापन


श्रीनगर शहर के डाउन टाउन में जमाल लत्ता और नवाकदल स्थित इलाके पोलिंग बूथ से लौट रहे स्टाफ पर प्रदर्शनकारियोें ने पथराव किया। हिंसा पर उतारू भीड़ ने सुरक्षा बलों से उनके हथियार छीनने की भी कोशिश की।

इस दौरान 24 वर्षीय बशीर अहमद भट की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक नजीर अहमद और महिला हलीमा गंभीर रूप से जख्मी हैं।

दोनों को सौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अनंतनाग में 24 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान भी आतंकियों ने पोलिंग स्टाफ पर हमला किया था, जिसमें एक पोलिंग अफसर की मौत हो गई थी।

बड़गाम, श्रीनगर और गांदरबल के तीन जिलों के 15 विधानसभा क्षेत्रों में कई स्थानों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। श्रीनगर के मुकाबले गांदरबल और बड़गाम में वोट डालने को लेकर मतदाता काफी उत्साहित नजर आए। गांदरबल जिले में 45.61 फीसदी, बड़गाम जिले में 19.5 फीसदी और श्रीनगर जिले में 11.46 फीसदी मत पड़े।
विज्ञापन


इसके साथ केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित कुल 14 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने फायरिंग में हुई युवक की मौत की घटना की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें