फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी के लिए पति ने पिलाया पत्नी को जहर

Sat, 03 May 2014 03:55 PM IST
राजोरी/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई एक महिला को जब होश आया तो उसने पुलिस को बयान दिया कि उसके पति ने दूसरी शादी करने के लिए उसे पानी में जहर मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर उसके पति की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।

जानकारी के अनुसार मंजाकोट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

काफी देर तक उपचार के बाद उसे होश आ गया। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति काफी समय से दूसरे विवाह की जिद कर रहा है।

वह लगातार इसका विरोध कर रही है। इस बात पर कई बार झगड़े हुए हैं। उसके साथ मार-पीट भी किया जाता रहा। महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। यदि उसका पति दूसरी शादी कर लेता है तो वह अपने बच्चों को लेकर कहां जाएगी?
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को सेहत खराब होने पर उसने पति से दवा खाने के लिए पानी मांगा, लेकिन पति ने पानी में ही जहरीला पदार्थ मिला कर दे दिया। पानी पीने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें