फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराची हमले के बाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

Tue, 10 Jun 2014 11:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का प्रभाव जम्मू कश्मीर में भी होने की आशंका के कारण जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हाई अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को मुस्तैद कर दिया गया और सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है।

थ्री टायर सुरक्षा के बीच जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट पर बंदूकधारी जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है।

श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर किसी भी गाड़ी को अंदर नहीं जाने दिया गया।

सभी आने जाने लोगों की जांच बढ़ा दी गई। हालांकि सोपोर में हुए आतंकी हमले के बाद से श्रीनगर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट कर दिया गया था।

तहरीक-ए-तालीबान द्वारा कराची एयरपोर्ट में हमले के बाद श्रीनगर में विशेष तौर पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

जम्मू और श्रीनगर में बीएसएफ, सीआरपीएफ, एंटी हाइजैकिंग स्क्वायड के विशेष जवानों को मुस्तैद किया गया है। थ्री टायर सुरक्षा का निरीक्षण भी किया गया।

एसपी एयरपोर्ट जम्मू अशोक शर्मा ने एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा का जायजा लिया। एयरपोर्ट के चारों तरफ तैनात की गई चौकियों का भी दौरा किया। सतवारी पुलिस का भी सहयोग लिया गया और एयरपोर्ट के आसपास क्षेत्र में विशेष नाके लगाए गए।

आतंकियों के निशाने पर हमेशा रहने वाले जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट के चारों तरफ गश्त बढ़ाई गई है। एयरपोर्ट के बाहर लोगों के जमा होने पर भी रोक लगा दी गई। भीड़ जमा नहीं होने के लिए पुलिस लोगों को समझाने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी एयरपोर्ट जम्मू का दावा है कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं। किसी भी तरीके से सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखी गई है। जवानों को सुरक्षा में कोताही नहीं बरतने के आदेश दिए हैं। एयरपोर्ट पर तैनात अन्य सुुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल रखने के आदेश भी दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें