फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के खात्मे के लिए सियासत में आया: विनोद खन्ना

Wed, 09 Apr 2014 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिने स्टार और भाजपा के सांसद रहे विनोद खन्ना ने सियासत में आने का मूल मकसद कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष करार दिया है।
विज्ञापन


उधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डा. जितेंद्र सिंह के लिए प्रचार करने कठुआ पहुंचे विनोद खन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उधमपुर और जम्मू की सीटें बेहद महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि कठुआ के लोग सौ फीसदी मतदान करें, ताकि अन्य इलाकों में कांग्रेस के साथ प्रतिस्पर्धा की गुंजाइश ही न बचे। इससे पूर्व लखनपुर में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


हटली मोड़ से रोड शो करते हुए खन्ना का काफिला मुखर्जी चौक और फिर कालेज रोड से होकर शहीद भगत सिंह पार्क सभा स्थल पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि वह फिल्म स्टार बनकर नहीं बल्कि भाजपा के साधारण कार्यकर्ता की हैसियत में कठुआ आए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हुकूमत ने देश में दहशत का माहौल बनाया है। हिंदुस्तान के ताज जम्मू कश्मीर को भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सख्त जरूरत है। कांग्रेस को देश से हटाना लक्ष्य है।

उन्होंने खुद को कठुआ का पड़ोसी बताते हुए कहा कि गुरदासपुर सीट से वह बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले वह तीन दफा संासद रह चुके हैं। कठुआ की जनता सौ फीसदी मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड कायम करें।
विज्ञापन


इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और भाजपा प्रत्याशी डा. जितेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने सीमांत ग्रामीणों की समस्याएं खास तौर पर उठाईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें