फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संदिग्ध दिखने के बाद से सर्च ऑपरेशन जारी

Wed, 09 Apr 2014 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना के बरनाई क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना ने पूरे क्षेत्र को अलर्ट कर दिया। पुलिस, सेना और एसओजी ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात साढ़े दस बजे के करीब पुलिस कंट्रोल रूम में किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उस अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि बरनाई के नजदीक खेतों में सेना की वर्दी में दो लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया है।

इस क्षेत्र में सेना की यूनिट भी मौजूद है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि वहां पर रात को चुनावों के लिए भेजे गए अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल की टुकड़ी गश्त कर रही है और पोलिंग बूथ पर रवाना हो रही हो।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस सूचना को गंभीरता से लिया गया है। चुनाव के एक दिन पहली रात को संदिग्ध देखे जाने की घटना काफी संवेदनशील है। यह भी हो सकता है कि लोग डरे हुए हैं और रात को किसी भी सुरक्षाकर्मी की गश्त को देखकर संदिग्ध होने की सूचना पास कर रहे हों।

बरनाई में सेना ने भी सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। सभी जवानों को एक साथ झुंड में बंटकर तलाशी अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। देर रात तक तलाशी अभियान जारी था। कहीं से कोई भी पकड़ने या वारदात की सूचना नहीं मिल पाई। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी शहर में संदिग्ध देखे जाने की सूचनाएं मिलती रही हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें