फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर में वानर सेना मचा रही उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर।
विज्ञापन

उपजिला के विभिन्न भागों में बंदरों की तादाद में लगातार हो रहे इजाफे ने लोगों की नींद उड़ा कर रख दी है। बंदर किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। इसके चलते कई किसान खेतीबाड़ी से तोबा करने लगे हैं। यदि सरकार ने इस समस्या पर समय रहते काबू नहीं पाया तो वह दिन दूर नहीं जब बड़ी संख्या में किसान खेती का पेशा छोड़ देंगे।
विज्ञापन

किसान उत्तम चंद, सैफुद्दीन, शतिया मोहम्मद के अलावा टोनी नारू और रोमी शर्मा ने बताया कि वर्तमान में उपजिला की विभिन्न तहसीलों में बंदरों ने किसानों के साथ ही आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। बंदरों के डर से कई किसानों ने फसल लगाना ही छोड़ दिया है। वन्य जीव विभाग से बार-बार गुहार लगाने पर भी अधिकारी अभी तक बंदरों की समस्या का कोई हल नहीं ढूंढ़ पाए हैं। लोगों ने बताया कि इलाके के अधिकतर लोगों का मुख्य पेशा खेतीबाड़ी है। लेकिन, बंदरों की संख्या काफी बढ़ जाने से कई किसानों ने मक्की और वे फसलें जिन्हें बंदर बर्बाद कर देते हैं, उनको लगाना बंद कर दिया है। जबकि इन इलाकों में मक्की की काफी बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। ऐसे में खेती योग्य भूमि का एक बहुत बड़ा भाग बंजर होता जा रहा है। बंदर अक्सर लोगों के घरों में घुस कर न केवल कीमती चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि विशेषतौर पर बच्चों और महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। उन्होंने सरकार से इस समस्या का जल्द समाधान करने के लिए कहा है, ताकि बंदरों के आतंक से लोगों को निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें