चिनैनी। जिला विकास आयुक्त रविंद्र कुमार के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली हाईवे से होते हुए टंडार पहुंची। इस मौके पर डीसी के साथ एसडीएम डुडू बसीर, जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत अन्य लोग जुगधार के लिए रवाना हुए। इस दौरान टंडार के पास अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की। इसके बाद सभी ने युग बाबा के मंदिर में शीश नवाया। आयोजन के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही दहेज प्रथा रोकने, भ्रूण हत्या रोकने के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया गया। जुगधार में पहुंचे जिला विकास आयुक्त के समक्ष जुगधार देव स्थान विकास संस्था ने कई मांगों को रखा। इस मौके पर संस्था के प्रधान बलदेव सिंह, महासचिव राधा कृष्ण व नगुलता के सरपंच ज्ञान चंद ने कहा कि जुगधार को जोड़ने के लिए सड़कों का कार्य जल्द किया जाए। इसके अलावा हर्बल गार्डन बनाने, योग मेडीकेशन सेंटर बनाने, प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनवाने की भी मांग की गई।