फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से तवी में कूदी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। संदिग्ध परिस्थितियों में तवी पुल से 22 वर्षीय युवती ने शनिवार दोपहर छलांग लगा दी। उस दौरान पुल पर मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल पुल से नदी में पहुंचे। उन्होंने युवती को फौरन इलाज के लिए जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तवी पुल पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब अचानक से एक युवती ने तवी नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों को अनुसार युवती अचानक से पैदल पुल पार कर रही थी, तभी वह नीचे कूद गई। उस दौरान पुल के नाके पर तैनात नेहरू मार्केट पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी तत्काल नीचे पहुंचे और युवती को इलाज के लिए जीएमसी ले गए। युवती के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, युवती के पिता का कहना है कि उसकी मानसिक हालात ठीक नहीं है। युवती की हालत ठीक होने की वजह से पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। गौरतलब है कि इस वर्ष पुल से कूदने के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर मामलों में युवतियां शामिल हैं। सिर्फ एक मामला ऐसा था, जहां एक मानसिक तौर से विक्षिप्त बुजुर्ग ने तवी पुल से छलांग लगाई थी। फिलहाल पुलिस पुल पर से गुजर रह लोगों पर खास नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें