फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़कों से हो रही है फ़जीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
भगवती नगर की खस्ताहाल सड़कें वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई हैं। मोहल्ले में अधिकांश गलियों में टाइल नहीं बिछ पाई हैं। गलियों की हालत खस्ता होने से लोग परेशान हो रहे हैं। बिजली कटौती से भी लोग परेशान हैं।
मोहल्लावासी ज्ञान चंद ने बताया कि यहां की सड़कों पर चलना किसी मुसीबत से कम नहीं है। सड़कों से तारकोल उखड़ गई है। वेद सिंह ने बताया कि बिजली कट से लोग परेशान हैं। बिजली तीन से चार बार गुल होती है। एक से डेढ़ घंटा तक के कट लगते हैं। रात के समय बिजली गुल होने पर उन्हें जाग कर समय व्यतीत करना पड़ता है। बिजली जाते ही कमरों में गर्मी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में दुकान चलाने वाले पीसी सूद ने बताया कि सड़कों से तारकोल उखड़ चुकी है। हवा चलने पर या फिर वाहनों की आवाजाही के दौरान मिट्टी दुकानों के अंदर पहुंच रही है। तारकोल उखड़ जाने से दुर्घटनाएं भी ज्यादा हो रही हैं। लोक निर्माण विभाग ने अभी तक सड़क का मरम्मत कार्य नहीं करवाया है। अशोक कुमार ने बताया कि खस्ताहाल सड़क के चलते उनके स्कूटर के टायर दो बार फट चुके हैं। उन्होंने बताया कि सड़क से पत्थर निकल आए हैं। सड़क की खस्ताहाल के कारण उन्हें नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें