फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गया बच्चा नहर में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। खुले में शौच के लिए गया साढ़े तीन वर्षीय ताहिर नहर में डूब गया। उसका अब तक पता नहीं चला है। रविवार को पूरे दिन पुलिस सहित एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा कठुआ नहर में खंगालने के बाद रात आठ बजे ड्रीमलैंड पार्क के पास शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

ताहिर के पिता ने बताया कि सुबह शौच के लिए वह एक और बच्चे के साथ नहर किनारे गया था। बच्चे ने उन्हें बताया कि ताहिर नहर के पास गया और उसमें गिर गया और डूब गया। बच्चा जब तक परिवार वालों को सूचित करता ताहिर का कोई पता नहीं था।
जानकारी मिलते ही डीएसपी मुख्यालय, सिटी थाना प्रभारी और हटली चौकी प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे और पूछताछ शुरू की। बच्चे की निशानदेही के बाद पुलिस ने नहर के पानी को बंद करवाकर सायफन के करीब ताहिर की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पानी का बहाव अधिक होने से फिलहाल कुछ पता नहीं चल पा रहा है। देर शाम तक गोताखोरों की टीमें नहर में डुबकी लगाकर ताहिर को तलाशती रहीं, रात आठ बजे बजे शव बरामद कर लिया गया। नहर किनारे एक और ताहिर की तलाश जारी थी, वहीं उसकी मां और भाई बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। आसपास के लोग भी दिनभर नहर किनारे ताहिर के सही सलामत होने की दुआ मांगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें