फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने सीमावर्ती गांव नंदपुर के दुआली गांव की सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए सलाथिया ने कहा कि राज्य में एक ही पार्टी है जम्मू कश्मीर में स्थिर सरकार दे सकती है। जो लोगों को झूठे वादों का लालच दे सरकार में आए थे वो लोग आज लोगों द्वारा दिए गए जनाधेश का मजाक कर रहे हैं। जो गलती लोगों ने विधानसभा चुनावों में की थी अब नहीं करना। पिछले 3 साल की सरकार ने साबित कर दिया है कि कोरे और खोखले वादों से लोगों कि उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा जा सकता है। सलाथिया ने आरोप लगाया कि अपनी नाकामियां छिपाने के लिए दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा कर लोगों का ध्यान बांट रही हैं। इस मौके पर वरिष्ठ नेकां नेता बिंदर सिंह, पूर्व सरपंच दर्शन सिंह, मोहन सिंह भट्टी, ए ओम प्रकाश, करनैल सिंह, सतपाल, शंकार सिंह, कुलदीप सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें