अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर।
कश्मीर घाटी के बारामुला-बनिहाल रेवले सेक्शन में चार नए हाल्ट बना दिए गए हैं। इनसे स्थानीय लोगों को सुविधा होगी। ये नए हाल्ट बड़गाम और मजहोम के बीच रजवान (सनूर-कालीपोरा), बड़गाम और मजहोम के बीच नैदगाम, काकापोरा और अवंतिपुर स्टेशनों के बीच रत्नीपोरा-पुलवामा और काजीगुंड तथा सदुरा स्टेशनों के बीच संगदान-कुलगाम होंगे।
इन इलाकों में रहने वाले लोग पहले से जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आगे यह मांग उठा रहे थे। महबूबा ने बीते साल नवंबर में रेल मंत्री सुरेश प्रभु के समक्ष भी इस मामले को उठाया था। उनका कहना था कि मुसाफिरों के साथ ही छात्र-छात्राआें और कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए यह हाल्ट बेहद जरूरी हैं।