जम्मू। चीफ एजुकेशन आफिसर के पद पर जेके सूदन ने ज्वाइन किया है। तैनाती के बाद सूदन ने कार्यालय स्टाफ के साथ भी मुलाकात की। साथ ही उन्होंने विभागीय काम को तेजी से निपटाने को भी कर्मचारियों को आदेश दिए। उन्होंने टीचर ट्रेनिंग सेंटर माडल स्कूल सतवारी और एचएसएस बख्शी नगर का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के लिए चलाए जा रहे तमाम कोर्सों को सही तरीके से करवाया जाए। उन्होंने का कि प्रशिक्षण के बाद ही अध्यापक बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर सकते हैं। अध्यापकों और छात्रों के सहयोग से भी शिक्षा और सोसायटी विकसित होगी। इस दौरान उन्होंने ट्रेनी अध्यापकों की समस्याओं का भी निदान किया।