कुल्लियां गांव में क्षेत्र के ग्रामीण सटर लाइट कंपनी के खिलाफ भड़क गए। उनका आरोप था कि कंपनी ने बिना सर्वे लिए सांबा-अमरागढ़ में 400केवी लाइन का टावर लगा रही है। इस लाइन के तार उनकी कृषि योग्य भूमि व उनके घरों के ऊपर बिछेंगे, जो उनके लिख खतरनाक साबित होंगे। उन्होंने राज्य सरकार व संबंधित कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आरएस पुरा के पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्रियों और उच्च अधिकारियाें से साठगांठ होने पर नियमों की अनदेखी कर कंपनी यह लाइन बिछा रही है। पिछले वर्ष सांबा के स्वाखां में 400 केवी लाइन के नौ टावर गिर गए थे। यह अलग बात है कि लाइन बंद होने पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अब जिस प्रकार टावर खड़े किए जा रहे हैं उसकी लाइन गांव के से गुजरेगी तो परिवारों को जानी नुकसान उठाना पड़ सकता, जिसके लिए सटर लाइट कंपनी व राज्य सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार होगी।
किसानों ने कहा कि टावर के दायरे में आ रही भूमि का उन्हें कोई मुआवजा भी मुहैया नहीं कराया गया है। कंपनी के अधिकारियों के पास जाने पर सिवाए आश्वासनों के कुछ नहीं किया जा रहा। इन लोगों का कहना है कि पांच वर्ष कंपनी द्वारा सर्वे होने पर उसी के मुताबिक लाइन लगाई जाए ताकि कोई दुर्घटना न घटे। अगर कंपनी द्वारा मनमानी करने पर राज्य सरकार द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आरएस पुरा उपजिले के प्रभावित किसान जिलाधीश जम्मू के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे, जिसके लिए राज्य सरक ार व अफसरशाही की गलत नीतियां जिम्मेदार होंगी। विरोध प्रदर्शन में पूर्व सरपंच चौधरी बचन सिंह, जागर राम, पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, जगदीश राज, जनक सिंह, बलकार चौधरी, मान सिंह आदि शामिल रहे।