फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के चरणों में नतमस्तक हुई संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा।
विज्ञापन

खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुर गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव आरएस पुरा उपजिला में धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुद्वाराें में विशेष रूप से दीवान साहिब सजाया गया, जिसमें रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। कस्बे के सेंट्रल गुरु गुरुद्वाराें में आयोजित किया गया, जिसमें दिन निकलने के साथ पहुंची संगत में काफी उत्साह देख गया व गुरु के घर पहुंच कर माथा टेका व आशीर्वाद लिया।
प्रचारकों ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे उन्होंने धर्म क ी रक्षा के लिए पूरे परिवार का बलिदान दिया था। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू के प्रधान जगजीत सिंह ने क्षेत्र के सभी लोगों को गुरु के प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए सिख धर्म का उत्थान करने उत्थान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के लोग सिख धर्म का प्रचार करने के साथ दुखी व जरूरतमंद लोगों की सहायता करें ताकि मजबूत समाज का गठन हो सके। वहीं रेलवे पटरी आरएस पुरा, दबलैड, बासपुर, कलोए, सुचेतगढ़, अब्दुल्लिया, चंदू चक्क, शामका, कोराटाना खुर्द, आगरा चक्क, चक्क मोहम्दयार, कौलां, कलयाणा, रठाना कैंप आदि गुरुद्वाराें को विशेष तौर से सजाए जाने के साथ पहुंची संगत ने माथा टेका व आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव दीवानगढ़ के गुरुद्वारे में पीएचई मंत्री चौधरी शाम लाल ने माथा टेका व संगत को पावन प्रकाशोत्सव की बधाई दिया। वही मीरां साहिब क्षेत्र में इंदिरा नगर, सिंहपुरा, टाली मोड़ी, सज्जादपुर, सिंबल कैंप, गोविंदपुरा, किरपिंड, टांडा, कोटली शाह दौला, कोटली अर्जुन सिंह, कत्याल, खौड ध्योनिया, रायपुर गुजरा आदि गुरुद्वाराें में पहुंची संगत ने दर्शन कर माथा टेका। गांव फिदंड में भाजपा एससी मोर्चा के राज्य उप प्रधान कर्ण भगत ने माथा टेका व ग्रामीणाें को गुरु जी के प्रकाशोत्सव पर बधाई दी। दोपहार बाद कई गुरुद्वारों में लंगर लगाए गए, जिसमें पहुंची संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे में हजूरी सिंह की अध्यक्षता में हलवे का स्टाल लगा लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान एसडीपीओ आरएस पुरा सुरेंद्र चौधरी, बुजुर्ग भाजपा नेता ओम प्रकाश चाचू, लक्की छाबड़ा, आरएस पुरा बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चौपड़ा, कर्ण सिंह, सदर बाजार आरएस पुरा उपप्रधान सन्नी महाजन सहित कस्बे के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें