सांबा। परमंडल के अंतगर्त आने वाले पहाड़ी गांव पाडल में शुक्रवार को डीसी शीतल नंदा ने जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। दरबार में पाडल, राजूल और तलैड गाव के ग्रामीणों ने बिजली पानी, सड़क, राशन समेत अनेक समस्याएं बताईं। उन्हाेंने डीसी को बताया कि सबसे अधिक समस्या उन्हें नियाबत को लेकर है। उनकी नियाबत नड है जो 60 किलोमीटर की दूरी पर है। इस बाबत उन्होंने पहले भी यह समस्या उठाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मांग की उनके गांवों को परमंडल नियाबत से जोड़ा जाए। डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस जल्द ही समाधान कराया जाएगा। उन्हाेंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को पेश आ रही परेशनियों का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने लोगाें अनुरोध किया कि वे घराें में शौचालय बनवाएं। इसके लिए सरकार भी सहायता दे रही है। दरबार में डीपीओ परवेज नायक, बीडीओ मोनिका थापा, कार्यकारी अभियंता केएस नथियाल, अशोक गुप्ता, सीएमओ राजेंद्र सांबयाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो