फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के क्लर्क पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किश्तवाड़ के कार्यालय में वेतन घोटाले का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक क्लर्क पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएमओ के कार्यालय में तैनात एक जूनियर सहायक तारिक हुसैन को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के वेतन को तैयार करने की प्रक्रिया का काम सौंपा गया था। उसने एक ही महीने के वेतन को दो बार ट्रेजरी से निकाला है। पुलिस ने जम्मू एवं कश्मीर बैंक के शाखा भाला भद्रवाह में खोलने गए कर्मचारी के निजी दोनों खातों का पता लगाया है। पुलिस ने बैंक के प्रबंधक को तत्काल आरोपी के दोनों खातों को सीज करने को कहा है। पुलिस ने किश्तवाड़ थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को संदेह है कि इस घोटाले में कुछ वरिष्ठ अधिकारी और कुछ कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा है कि वे घोटाले से संबंधित सभी रिकॉर्ड पेश करें। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें