फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई और भतीजे को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आपसी रंजिश में सगे भाई ने भतीजे और बड़े भाई को गोली मार दी। मामला शनिवार रात मीरां साहिब पुलिस थाना अंतर्गत सिंबल कैंप इलाके में सामने आया। घायल पिता और पुत्र को जीएमसी लाया गया है। दोनों को पांच गोलियां लगी हैं। सूचना पर एसएसपी राजेेश बाली भी घायलों का हाल जानने पहुंचे। डाक्टरों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से है।
विज्ञापन

शनिवार शाम एक्स सर्विस मैन परमजीत सिंह निवासी सिंबल कैंप अपने निजी वाहन (जेके02बीएन9883) से अपने भाई प्रभजोत सिंह (54) के लिंक रोड, सिंबल कैंप स्थित घर पहुंचे। इस दौरान भाई को बात करने के लिए घर से बाहर बुलाया। इसी बीच दोनों में बहस होने लगी। तेज आवाज सुनकर बेटा हरजीत सिंह (26) भी बाहर आया। इस दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि परमजीत सिंह ने बंदूक से भाई और भतीजे को गोली मार दी। तीन गोली हरजीत सिंह और दो गोली प्रभजोत सिंह को लगी। घटना के बाद आरोपी परमजीत फरार हो गया। इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को जीएमसी लेकर पहुंचे। जीएमसी पहुंची पुलिस ने दोनों का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों में काफी दिन से खींचतान थी। असली वजह क्या है, वह दोनों के आपरेशन के बाद ही बताया जा सकता है।
गौरतलब है कि हरजीत सिंह कुछ ही दिन पहले आस्ट्रेलिया से लौटा है। उसके पिता सरकारी मुलाजिम हैं। वहीं, हरजीत का एक भाई न्यूजीलैंड में नौकरी करता है।
परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
घर के दो सदस्यों को गोली लगने की खबर पर पूरा परिवार जीएमसी पहुंच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। इस दौरान बेटे और पोते के जख्म देखकर परिवार की बुजुर्ग सदस्य जीएमसी में ही बेहोश हो गईं। उनका भी फौरन उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन

सिंबल कैंप में दो हफ्तों के भीतर दूसरा गोलीकांड
सिंबल कैंप इलाके में दो हफ्तों के भीतर दूसरा गोलीकांड का मामला सामने आया है। रिहायशी इलाका होने के साथ-साथ लगातार दो बार गोलीकांड से पुलिस विभाग भी सकते में है। अभी पिछले मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने तीन दिन पहले काबू किया है। ऐसे में दूसरा मामला आने से विभाग की सिरदर्दी में इजाफा हुआ है। इससे पहले हुए गोलीकांड में पैसों का मुख्य मामला था। वहीं, यह मामला पारिवारिक रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें