फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी विद्यार्थियों से भरी मेटाडोर, एक दर्जन से ज्यादा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/उधमपुर/जिब।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर टिकरी धानी इलाके में विद्यार्थियों से भरी मेटाडोर चालक के नियंत्रण खोने पर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें करीब 15 विद्यार्थी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया। जबकि दो विद्यार्थियों को जिला अस्पताल उधमपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पर स्थानीय विधायक और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची।

जानकारी अनुसार स्कूल में छुट्टी होने के बाद डिवाइन पब्लिक स्कूल की मेटाडोर नंबर जेके08ए-7437 छुट्टी होने के बाद सुंदरानी से टिकरी की तरफ जा रही थी। जैसे ही मेटाडोर धानी के करीब पहुंची तो अचानक मेटाडोर के सामने एक बाइक सवार आ गया। नाजुक स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने वाहन को किनारे करना चाहा, लेकिन खराब रोड होने की वजह से अगला टायर जमीन में धंसने लगा और मेटाडोर पलटते हुए खाई में जा गिरी। स्थानीय निवासियों को जब इसकी जानकारी मिली तो सभी भागते हुए मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को मेटाडोर के अंदर से निकाला और उपचार के लिए पीएचसी टिकरी पहुंचाया। वहीं, जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पीएचसी टिकरी में हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने आयत पुत्री रियाज अहमद, अदनान वानी पुत्र सरवर खान, अदा वानी पुत्री सरवर खान, सना पुत्री अकबर खान, मानवी पुत्री कृष्ण सिंह और कयामत पुत्री सरवर खान को जीएमसी रेफर कर दिया। जबकि शिवांश पुत्र रघुवीर सिंह और नैना राजपूत पुत्री रघुवीर सिंह को जिला अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। बाकी के सात विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी टिकरी से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम और बदहाल सड़क बनी हादसे की वजह
पिछले काफी दिनों से भारी बरसात और खस्ताहाल सड़क हादसे की प्रमुख वजह बनी। चोटिल बच्चों के परिवार वालों ने बताया कि इलाके में लगातार बारिश जारी है। इसके साथ ही खस्ताहाल सड़क जिसके मरम्मत की मांग लगातार की जा रही थी, लेकिन उपरोक्त मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही वजह रही कि बच्चों से भरी बस पलट गई। वहीं बच्चों के परिवार वालों का कहना है कि बस ड्राइवर काफी अनुभवी है। वह पिछले तीस वर्षों से बस चला रहा है, ऐसे में दुर्घटना में उसकी कोई गलती हो ऐसा हो नहीं सकता है। हालांकि दुर्घटना के वक्त उसने भरसक प्रयास किया लेकिन खस्ताहाल सड़क ही दुर्घटना की प्रमुख वजह बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें